राहुल रंजन :
लहेरी थाना पुलिस ने मंगला स्थान मंदिर के पीछे से एक धंधेबाज को 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज दीपनगर थाना क्षेत्र के चकरसलपुर गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद का पुत्र गुड्डू कुमार है।
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि रात में गश्ती पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद गश्ती पुलिस मौके पर पहुंचकर धंधेबाज को 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। धंधेबाज पूर्व में भी ब्राउन शुगर संग गिरफ्तार हुआ था। जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से बदमाश नशीले पदार्थ की बिक्री में लगा था।

