राज – 9334160742
पावापुरी थाना अंतर्गत पूरी गांव के जल मंदिर के पास शुक्रवार को कर्ज से परेशान परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए विम्स लाया गया। जहां इलाज के दौरान दो बेटियों की मौत हो गई। अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का कारण कर्ज की रकम का ब्याज नहीं देने पर देनदारों द्वारा प्रताड़ित करना बताया जा रहा है।
जहर खाने वालों में दुकानदार धर्मेंद्र कुमार उनकी 38 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी, 14 साल की बेटी दीपा, 16 साल की अरिका और 15 साल का पुत्र शिवम कुमार शामिल है। इलाज के दौरान दीपा और अरिका की मौत हुई।
धर्मेंद्र, जलमंदिर के पास श्री काली मां साड़ी सेंटर नामक दुकान चलाते हैं। उनका पैतृक घर शेखपुरा जिला है। पावापुरी में परिवार किराया पर रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती को तीन पुत्री और दो पुत्र है। छोटा पुत्र 7 वर्षीय सत्यम जहर नहीं खाया। सत्यम ने बताया कि पापा उसे भी सल्फास दिए थे। वह खाने के बजाय उसे फेंक दिया। कर्ज का ब्याज नहीं देने पर उनके माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी कारण सभी ने जहर खाया।
थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा। परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाया था। जिसमें दो बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

