• April 19, 2026 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के सामने पति की हो गई मौत, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 28, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना क्षेत्र के किला मैदान के समीप गुरुवार देर शाम स्कॉर्पियाे की टक्कर से ई रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर थे। जख्मी महिला राजमणि देवी इलाजरत हैं।
परिजनों ने बताया कि दंपती ब्रह्मकुंड स्नान के लिए ई-रिक्शा से निकले थे। उसी दौरान तेज गति की स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत इलाज के दौरान हुई। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।