• February 25, 2026 1:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंटर की परीक्षा देने के पहले काल ने लीला…

ByReporter Pranay Raj

Feb 4, 2022

राजा – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटर परीक्षार्थी की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हुआ। मृतक बेन थाना क्षेत्र के एकसारा गांव निवासी श्रवण पासवान के पुत्र ऋषि कुमार है। इसी गांव का जख्मी शिव पासवान का पुत्र गुलशन कुमार इलाजरत है। दोनों बिहारशरीफ परीक्षा देने जा रहा था। उसी दौरान घटना हुई।
दोनों परीक्षार्थी बाइक पर सवार हो इंटर की परीक्षा देने बिहारशरीफ आ रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन से घटना हुई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।