• October 17, 2026 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर किया मकान सील, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jul 29, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने गुरुवार को राजा कुआं गांव में छापेमारी कर 20 लीटर चुलाई शराब के साथ महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके घर को सील कर दिया। मकान सील होने पर महिला कलेजा पीटने लगी। बताई कि लॉकडाउन में पति घर बैठ गए। इस कारण शराब बेच गुजारा कर रही थी।

गिरफ्तार महिला सुभाष चौधरी की पत्नी कोसिमा देवी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताय ाकि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। महिला को गिरफ्तार कर उसके घर को सील कर दिया गया। घर से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।