• October 17, 2026 10:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिवपुरी में युवक की चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2021

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में मंगलवार की रात संदिग्ध हालत में युवक की जान चली गई। मृतक स्व. विपीन राम का 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार, बाजार समिति गेट के पास ठेला पर नाश्ता बेचने का काम करता था। सुबह में घटना के खुलासा के बाद परिवार की चीत्कार गूंजने लगी। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

रात में खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक वह नहीं जागा। पत्नी उसे जगाने गई तो वह मृत पड़ा था। मृतक को एक पुत्री है। पत्नी सुलेखा देवी शव से लिपटकर चीत्कार मार रही थी।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि परिजन हृदयाघात से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।