• November 20, 2025 6:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- साहब। कैसे टूटेगा कर्ज, बदमाशों ने कर ली 13 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2021

राज – 7903735887 

 

सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर मोहल्ले में शनिवार की रात शिक्षक नरेश प्रसाद के घर से बदमाशों ने घर से 10 लाख नगदी-जेवर व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। सोए परिवार को घटना की भनक तक नहीं लगी। अंदेशा जताया जा रह है किसी केमिकल का इस्तेमाल कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। यही कारण है कि परिवार को स्टोरवेल व बक्सा टूटने की आहट सुनाई नहीं दी।

रविवार की सुबह चोरी का खुलासा हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार कलेजा पीट रहा है। शिक्षक ने भूमि बेच कर्ज उतारने के लिए रुपए रखे थे। जिसे बदमाशों उड़ा लिया।

पीड़ित ने बताया कि वह रहुई के हुसैनपुर मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। रात में परिवार के लोग घर में सो रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह में पत्नी दूसरे कमरे में झाड़ू लगाने गई तो टूटे स्टोरवेल-बक्से पर उसकी नजर गई। जिससे चोरी का खुलासा हुआ। बदमाशों ने दस लाख नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। जिसकी अनुमानित कीमत तेरह लाख से अधिक है। बदमशा छत के रास्ते दाखिल हुए।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर लेगी।