• November 20, 2025 5:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चार सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन….

ByReporter Pranay Raj

Feb 15, 2020

राज की रिपोर्ट -9334160742

बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में जन अधिकार पार्टी और रालोसपा द्वारा बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर धरना दिया गया । इस मौके पर धरना की अध्यक्षता कर रहे जाप के जिलाध्यक्ष कन्हैया यादव द्वारा किया गया । इस मौके पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि सरकार युवाओं को सीएए व एनआरसी में उलक्षा रही है। मुख्य समस्याओं की उसे चिंता नहीं है। हमें सीएए नहीं शिक्षा चाहिए, एनआरसी नहीं रोजगार चाहिए। तभी युवाओं का कल्याण होगा। जब शिक्षा की निंव की खराब होगी, तब देश का कैसे विकास होगा। एक ही काम के लिए लोगों को अलग अलग वेतन दिया जा रहा है। यह कहां तक सही है। लोगों को समान काम समान वेतन चाहिए। कहा कि नालंदा में एक अदद अच्छा पुस्तकालय तक नहीं है। शहर स्मार्ट बन गया। सड़कें स्मार्ट बनायी जा रही हैं। लेकिन, डिजिटल जमाने में भी हाई फाई पुस्तकालय शहर को मयस्सर नहीं है। अखबारों के लिए लोगों को भाग दौड़ करनी पड़ती है।

इस मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष कन्हैया यादव ने कहा कि समूचे बिहार में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है । सरकार द्वारा रोजगार के सृजन नहीं करने के कारण बेरोजगारी दिन व दिन बढ़ती जा रही है । शिक्षित युवा आज पलायन करने को मजबूर है । वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लाकर देश की जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है।कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के प्रति भी सरकार गंभीर नहीं है।राजगीर डीग्री कॉलेज तक जाने का संपर्क पथ तक नहीं है।पार्टी चार मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसमें शिक्षा सुधार, समान काम समान वेतन, जिला में एक हाईटेक पुस्तकालय व अस्पताल चौक पर शहीद हरदेव की प्रतिमा लगाया जाना है। धरना को भरत प्रसाद सिंह, महेंद्र कुशवाहा, उमेश पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, मिनहाज अहमद, नीरज कुमार कमांडो, वकील महतो, विनोद कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, चमेली वर्मा व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।