• August 31, 2026 11:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑटो  लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क पर चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2021

सूरज – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के भुई मोड़ के पास बुधवार की रात टेम्पो पलटने से युवक की जान चली गई। जबकि एक सवार जख्मी हो गया। मृतक हलिमचक गांव निवासी डोमन यादव का 24 वर्षीय पुत्र टुनटुन यादव है। परिवार ने बताया कि युवक सिलाव से गेहूं पिसाकर घर लौट रहा था। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसकी जान चली गई। मौत के बाद परिवार की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।