• June 13, 2026 10:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाठी से पीट चाचा की हत्या, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2021

सूरज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में भतीजा ने चाचा की पीटकर हत्या कर दी। अधेड़ की मौत इलाज के दौरान विम्स में हुई। मृतक सुरेश यादव हैं। मृतक को संतान नहीं था। इस कारण उन्होंने अपने हिस्से की संपत्ति छोटे भाई के बड़े पुत्र योगेंद्र यादव के नाम कर दी। इसी से खार खाए योगेंद्र के छोटे भाई कबिन्द्र यादव ने घटना को अंजाम दिया।

अधेड़ की पिटाई 6 दिन पहले हुई थी। इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। पुलिस दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि योगेंद्र यादव ने अपने छोटे भाई को आरोपित कर केस दर्ज कराया था। मौत के बाद केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर दी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।