• November 20, 2025 6:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां ने प्रेमी के साथ मिल कर दी पुत्र की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2021

राज – 7903735887 

चंडी थाना पुलिस ने गुरुवार चौरबड़ा खंधा से पेड़ से लटकी किशोर की लाश बरामद की। मृतक मुन्ना मांझी का 17 वर्षीय पुत्र वाल्मिकी मांझी है। पिता ने हत्या का आरोप दूसरी पत्नी संजू देवी और उसके प्रेमी पर लगाते हुए केस का आवेदन थाने में दिया है। संपत्ति हड़पने की मंशा से हत्या का आरोप है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

पिता ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। 8 साल पहले उन्होंने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी की नजर उनकी संपत्ति पर थी। प्रेमी के साथ मिल वह अक्सर झगड़ा करती थी। इस कारण दोनों पिता-पुत्र दूसरे शहर में रहकर काम करते थे। लॉकडाउन में गांव लौटे थे। पुत्र के लौटने पर पत्नी को लगा कि वह संपत्ति पर कब्जा कर लेगा। इसी कारण उसने प्रेमी के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर दी। रात में पुत्र को पीटा गया, सुबह में उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली। दूसरी पत्नी का प्रेमी माणिक बिगहा निवासी किशोरी पासवान है। पूर्व में महिला, प्रेमी के साथ फरार भी हो चुकी है।

थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि मृतक के पिता ने दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी को आरोपित कर केस का आवेदन दिया है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।