• June 7, 2025 9:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिकअप पर लोड आम हटाने पर पुलिस हैरान, मिली…

Jul 8, 2021

आशीष – 7903735887

हिलसा थाना पुलिस ने सैदनपुर मोड़ के समीप कार्रवाई कर आम लोड पिकअप से 89 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया। कार्रवाई बुधवार की रात हुई। छापेमारी की भनक लगने पर चालक बिना नंबर का वाहन छोड़ फरार हो गया। वाहन पर आम लोड था। आम हटाने पर शराब कार्टन मिली।
थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके से शराब खेप गुजरने वाली है। सूचना के बाद सादी वर्दी में दारोगा सुनील कुमार राजवंशी, अंजू तिवारी सुरक्षा बलों के साथ मोड़ के समीप तैनात हो गए। देर रात पिकअप उधर से गुजर रहा था। चालक को पुलिस की मौजूदगी का आभास हो गया। जिसके बाद कुछ दूरी पर वह वाहन छोड़ फरार हो गया। वाहन पर आम लोड था। आम हटाने पर शराब बरामद हुई। धंधेबाजों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।