• June 6, 2025 11:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कॉलेज प्रचार्य के 83 साल की मां की गला रेत हत्या, जाने वारदात…

Dec 2, 2023

राज- 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। शनिवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। सूचना पाकर एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतका के शरीर से जेवर गायब थे। जिससे परिजन लूटपाट के दौरान हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।

मृतका स्व. रामचंद्र प्रसाद की पत्नी फूलकुमारी देवी हैं। इनके बड़े पुत्र महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य हैं। डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।

प्राचार्य पुत्र ने बताया कि वह कुछ माह से मां गांव में रह रही थीं। उनकी ग्रामीण अजय करते थे। सुबह में अजय ने कॉल कर उन्हें बताया कि मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। मां के शरीर से जेवर गायब हैं। जिससे लगता है कि लूट के दौरान मां बदमाशों को पहचान गई होगी। इसी कारण उनकी हत्या कर दी गई।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घर का दरवाजा बंद नहीं होता था। इस कारण महिला मुख्य दरवाजा खोलकर सोती थीं। जांचोपरांत हत्या का कारण स्पष्ट होगा।