• November 20, 2025 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस महकमा में बड़ा फेरबदल, कई थानेदार समेत 81 पदाधिकारी इधर-से-उधर; जानें कौन कहां गए…

ByReporter Pranay Raj

May 5, 2022

राज – 7903735887 

नालंदा जिला में विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर पुलिस महकमा में बड़ा फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल मुख्यालय के मौखिक आदेश पर हुआ है। कई थानेदार समेत 81 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में कई की थानेदारी चली गई चली गई।

मुख्यालय से मिले आदेश पर एसपी अशोक मिश्रा ने हिलसा थाना अध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण को हटाकर उनके स्थान पर बिहारशरीफ अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम सरवर को थाने की कमान सौंपी है। प्रकाश कुमार शरण को बिहारशरीफ अंचल इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसी तरह पुलिस कार्यालय के ओएसडी जितेंद्र कुमार -01 को अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेवारी दी गयी है।
बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार को चंडी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। चंडी थाना अध्यक्ष ऋतुराज को बिहार थाना भेज दिया गया। सोहसराय में तैनात दरोगा नंदन कुमार को रहुई थानाध्यक्ष बनाया गया। रहुई थानाध्यक्ष सीमा कुमारी की तैनाती सोहसराय थाना में की गई है। सोहसराय में तैनात सुधीर कुमार को बिंद थाना की कमान दी गई। इसी तरह हरनौत थाना में तैनात रविंद्र कुमार को पावापुरी ओपी अध्यक्ष बनाया गया। पावापुरी ओपी अध्यक्ष शकुंतला कुमारी को हिलसा थाना भेज दिया गया।
एसपी ने पदाधिकारियों को यथाशीघ्र नवपदस्थापन थाना में योगदान करने का आदेश दिया है।