• June 7, 2025 12:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 80 लाख गबन का अरोपी व लुटेरा गिरफ्तार, जानें कार्रवाई…

Jun 12, 2023

राज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने 80 लाख गबन के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कटरा-बलखी मोहल्ला निवासी स्व. कलीमुद्दीन का पुत्र इफ्तेखार हसन है। आरोपी अपनी मां आलम आरा और पत्नी फातिमा के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से भूमि बिक्री का झांसा दे, रुपए का गबन किया था।

दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बिगहा निवासी विकास कुमार ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया है कि आरोपी अपनी बिक्री की गई भूमि को फिर से बेचने का झांसा दे गबन किया।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि 80 लाख गबन के आरोपी को गुप्त सूचना पर पकड़ा गया। शातिर की मां और पत्नी भी गबन केस में आरोपी हैं। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

एएनएम से लूट का आरोपी गिरफ्तार

इसी तरह सोहसराय थाना पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश देकपुरा गांव निवासी प्रिंस कुमार है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमणि ने बताया कि बदमाश ने 18 अप्रैल को नूरसराय निवासी कुणाल कुमार की एएनएम पत्नी स्कूटी से खासगंज के आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी। उसी दौरान दो बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर उनसे जेवर की लूट की थी।