• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कराटे का दांव-पैंतरा दिखा झटके 8 मेडल, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 19, 2023

राज – 7903735887 

राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दांव-पैंतरे दिखा आठ बच्चों ने मेडल झटक लिए। पटना में बिहार स्टेट कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में स्टेट कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया था। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
शहर के विनर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक विकास सिंह और प्रशिक्षक एचके भारती ने बताया कि 11 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से सपना सिंह, खुश्बू कुमारी और माही कुमारी को रजत पदक और अदिति कुमारी, दर्पण सिन्हा, सन्नी कुमार रोहित, ध्रुव कुमार व रौशन रंजन ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ी अब 13 दिन बाद होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गये हैं।