• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -यहां हो रहा 72 घंटे का रामचरित मानस पाठ, ऐसे मिलेगी मुक्ति…

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2020

बिंद रिपोर्टर ( 7903735887 ) 

बिंद प्रखंड के भावामृत संघ आश्रम में 72 घंटे के रामचरित मानस पाठ की शुरूआत शनिवार को की गई। महात्मा अरूण जी ने कहा कि इस संसार मे मुक्ति का एक मार्ग रास्ता अध्यात्म है। जिसके सहारे लोग भव बंधन से मुक्ति पा सकते है। मानव शरीर का निर्माण पांच तत्व से हुआ है। अंत मे यह शरीर फिर पांच तत्व में मिल जायेगा। मानस का नियमित पाठ करने से कुमति का निवारण होता है और सुमति आती है।


धार्मिक आयोजन में अस्थावां, रहुई, बिंद, सरमेरा व बेलछी प्रखंड के दर्जनों महिला-पुरुष पंक्ति में बैठकर मानस का संपूर्ण पाठ कर रहें है। जय श्री रामकथा के जयघोष से गांव का वातावरण गूंजयमान है। व्यवस्थापक अजय कुमार ने बताया कि पाठ में दूर-दराज से आये लोगो के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। पाठ कि समापन पर भंडारे के प्रसाद का वितरण होगा। संघ से जुड़े लोग सालोभर गांव में प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को राम चरित मानस का पाठ करते है। जिसका समापन आश्रम में मानस का संपूर्ण पाठ से किया जाता है।

इस मौके पर शंभू सिंह, पुरुषोतम सिंह, जनार्दन प्रसाद, मुकेश कुमार, कौशलेन्द्र प्रसाद, बिनोवा प्रसाद, चंदन कुमार, रमाधार सिंह, बाल्मिकी प्रसाद, रजनीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।