• November 20, 2025 7:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महज 3 फीट जमीन के लिए 70 साल के बुजुर्ग की हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2022

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में मारपीट कर बुजुर्ग की हत्या किए जाने का मामला बुधवार की शाम सामने आया। मृतक 70 वर्षीय बृजनंदन पंडित हैं। मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिनका इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृतक के पुत्र अशोक पंडित ने बताया कि गोतिया के लोगों से उनका 3 फीट भूमि का विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को गोतिया धर्मवर पंडित, नागो पंडित समेत आधा दर्जन लोगों से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने घर पर चढ़कर मारपीट की। बुजुर्ग पिता को पीटा गया। मारपीट में एक महिला शोभा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए हिलसा ले जाया गया। जबकि, बुजुर्ग पिता का इलाज घर में चल रहा था। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि परिजन मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि हार्ट अटैक से बुजुर्ग की जान गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।