• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक पर सवार था परिवार का 7 सदस्य, हो गया हादसा…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2023

राज- 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बाइक से गिरकर महिला की जान चली गई। मृतका रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव निवासी संजीत पासवान की 30 वर्षीया पत्नी रेणु देवी हैं। महिला की मौत इलाज के दौरान देर रात पटना में हुई। दंपती अपने पांच बच्चों के साथ बाइक पर सवार हो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई।

परिजनों ने बताया कि युवक, पत्नी व पांच बच्चों को बाइक पर बिठाकर शादी में शामिल होने अस्थावां के उगावां गांव जा रहा था। उसी दौरान महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि पटना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दी।