• November 20, 2025 7:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट के पहले ऑटो गैंग का 6 शातिर गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Feb 23, 2022

राजा -7903735887 

सोहसराय थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को मिले सूचना के आधार पर मंगलवार की रात बाईपास में छापेमारी कर ऑटो पर लूट की योजना बनाते 6 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में चार विधि विरूद्ध किशोर है। मौके से कट्‌टा, एक कारतूस, घटना में इस्तेमाल ऑटो, 6 मोबाइल जिसमें दो लूटी हुई जब्त किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान नूरसराय के सैदी गांव निवासी नगीना यादव के पुत्र राजेश कुमार और उमेश प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई। चार अन्य नाबालिग है। अंधेरे के कारण कुछ सहयोगी फरार हो गया। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। टीम में सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद समेत अन्य पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोामनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। बदमाश ऑटो में यात्रियों को बिठा, उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट करते थे। बदमाशों के पास से बरामद मोबाइल दो लूट की है। फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।