• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी को अगवा कर 6 बदमाशों ने किया गैंगरेप, गांव में तनाव…

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2021

राज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की सुबह शौच गई किशोरी को अगवा कर 6 बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता गांव के एक मकान में बेहोश मिली। कुकृत्य के खुलासा के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़, उनकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद छह बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में कुछ नाबालिग शामिल हैं। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद से गांव के दो पक्षों में खासा तनाव देखा जा रहा है। एहतियातन पुलिस कैंप कर रही है।

परिवार ने बताया कि बच्ची खेत में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान 6 बदमाश उसे अगवा कर एक मकान में ले जाकर, उससे बारी-बारी से कुकृत्य किया। बेहोश होने पर बदमाश भाग गए। देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोग बच्ची की खोजबीन कर रहे थे। उसी दौरान खेत के समीप एक मकान में किशोरी अचेत हालत में मिली। होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ उसकी पिटाई कर, उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में कैंप कर रही है।