• November 20, 2025 6:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे में सोए थे परिवार के 6 सदस्य, सुबह बच्चा मिला मृत अन्य बेहोश, जानें घटना

ByReporter Pranay Raj

Jan 25, 2022

राजा – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के अंदी गांव में सोमवार की रात बोरसी के धुआं से दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। जबकि, परिवार के पांच सदस्य बेहोश हो गए। अचेत परिवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अरुण राम का 9 वर्षीय पुत्र अंकित है। अचेत हुए परिवार में मधु, सुहानी, नेहा, जितेंद्र और विरेंद्र कुमार शामिल हैं। इलाजोपरांत सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद सदर डीएसपी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली।
परिवार ने बताया कि एक कमरे में 6 लोग सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए बोरसी जलाई गई थी। कमरे के दरवाजे खिड़की को बंद कर दिया गया था। अगली सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने पर अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। तब दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में सो रहे सभी छह सदस्य अचेत थे। जिसके बाद सभी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर अन्य को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि धुआं से दम घुटने से घटना हुई।