• February 25, 2026 10:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर हमला का आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो मकान सील…

ByReporter Pranay Raj

Nov 28, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

परबलपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर पुलिस पर हमला के आरोपी 4 शराब धंधेबाज और दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया। धंधेबाजों के घर से 15 लीटर चुलाई शराब व निर्माण का सामान बरामद हुआ। जिसके बाद धंधेबाजों के दो मकानों को सील कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से अन्य धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

कल्याणपुर गांव निवासी बिट्‌टू सिंह, विकास सिंह, पंकज कुमार पकड़ा गया। तीनों सहोदर भाई हैं। इन लोगों ने पूर्व में पुलिस पर हमला किया था। इसी तरह कतरू बिगहा से धंधेबाज रंजीत मांझी और डुमरी गांव से शराबी दीपक राठोर और कुंदन कुमार को पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि पुलिस पर हमला के तीन आरोपी समेत कुल 6 लोगों को पकड़ा गया। दो धंधेबाजों का मकान सील हुआ। छापेमारी टीम में दारोगा कर्मन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।