• November 20, 2025 7:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थानेदार से बदसलूकी व पुलिस पर रोड़ेबाजी में 6 गिरफ्तार …

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2022

राज – 7903735887

लहेरी थाना अंतर्गत खानकाह के कीचड़युक्त तालाब से युवक की शव मिलने के बाद गुरुवार को आक्रोशितों ने गगनदीवान के समीप सड़क जामकर हंगामा किया था। इस दौरान उपद्रवियों ने एक थानेदार से बदसलूकी करते हुए पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी की थी। रोड़ेबाजी में तीन पुलिस कर्मी समेत अन्य लोग जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में खानकाह निवासी पप्पू उर्फ सब्बीर, गगनदीवान निवासी भोलू उर्फ इबरान, इरफान उर्फ अमीन, हनी उर्फ इबरान, मो.सद्दन व मो.बादशाह है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इसके अलावे 170 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

13 मार्च को पुलिस खानकाह में छापेमारी करने गई थी। पुलिस को देखकर तीन युवक तालाब में कूद गया। दो लोगों को पुलिस ने बाहर निकाल लिया था लेकिन तीसरा युवक तालाब में ही रह गया। गुरुवार को मो.कैसर का 25 वर्षीय पुत्र मो. लाला का शव तालाब से निकाला गया। जिसके बाद परिजन व मोहल्ले वासियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी की गई। कुछ उपद्रवियों ने एक थानेदार से भी हाथापाई की थी।