• November 20, 2025 1:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आईएमए के मिलन समारोह में सूबे के 500 डॉक्टर होगें शामिल ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 11, 2022

रोहित – 7903735887 

बिहारशरीफ के आईएमए सभागार में रविवार को सूबे के 500 नामी गिरामी डॉक्टरों का जुटान होगा। इसमें लोग अपने अनुभवों को आपस में शेयर करेंगे। नयी जानकारियों से अन्य डॉक्टर लाभान्वित होंगे। आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. जवाहर लाल ने शुक्रवार को बताया कि चिकित्सा जगत में नित्य नए नए खोज होते रहते हैं। पुरानी बीमारियों के भी इलाज के नए तरीके इजाद होते रहते हैं। इस वर्ष का टॉपिक ईजी लाइफ मैटर हर जिंदगी को बचाना हमारी प्राथमिकता है।इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से दक्ष डॉक्टर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष डॉ. श्यामबिहारी ने बताया कि इसके मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह तो सम्मानित अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर सिंह व पवापुरी विम्स के डॉ. पीके चौधरी होंगे। इसके आयोजक सचिव डॉ. ओम प्रकाश सिंह व अन्य भी इसमें शामिल होंगे। इस मौके पर आईएमए की तरफ से एक समारिका का भी विमोचन किया जाएगा। डॉ. सिया शरण प्रसाद सम्मेलन के संरक्षक हैं।