• November 20, 2025 6:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में ताला तोड़ घर से हो गई 50 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Jun 20, 2024

राज – 7903735887 

चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। हर दिन बदमाश घटना को अंजाम दे रहा है। ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र के महलपर हुई। जहां बदमाशों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 70 हजार नगदी और पांच महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली। चोरी गए जेवर की अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। गृहस्वामी व्यवसायी लक्ष्मीकांत सिंह परिवार के गया स्थित ससुराल गए थे। जहां से लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

गृहस्वामी ने बताया कि वह चार भाइयों में छोटे हैं। तीन भाई दूसरे शहर में रहते हैं। मां व अपने परिवार के साथ वह पुश्तैनी मकान में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले वह उनके ससुर का ऑपरेशन हुआ था। इस कारण कुछ दिन पहले परिवार के साथ वह ससुर को देखने गया स्थित ससुराल गए थे। जहां गुरुवार को लौटे। मुख्य गेट व कमरे का ताला टूटा था। बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर 70 हजार नगदी और सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर कर ली। चोरी गया जेवर उनकी मां, पत्नी और तीन भाभियों की है। जिसकी अनुमानित कीमत पचास लाख से अधिक है। खानदानी जेवर वजनी था।

थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।