• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 5 साल के बच्चे की अगवा कर निर्मम हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव में पुरानी रंजिश में अपहरण कर 5 साल के बच्चे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई किए जाने का मामला बुधवार को सामने आया। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस पतुआना रेल खंड के समीप जलकंभी से कपड़े में लिपट शव बरामद की। परिजन चाकू गोदकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक धर्मेंद्र यादव का 5 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार उर्फ मुन्ना है ।

परिवार ने बताया कि बालक विश्वकर्मा पूजा में शामिल होने के लिए घर से जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए सुनील यादव व उसके सहयोगियों ने बच्चे को अगवा कर लिया। देर तक बालक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। परिवार के लोग सुनील यादव पर अपहरण कर हत्या का आरोपल गा रहे थे। जिससे आक्रोशित हो बदमाश गांव में गोलीबारी करने लगा। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से 14 कारतूस और एक देसी कट्टा के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद करीब 20 घंटे बाद पुलिस बदमाश से हत्या की बात कबूल करा सकी। इसके बाद उसकी निशानेदही पर शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजन व ग्रामीण हंगामा करने लगे। परिवार ने बताया कि 18 फरवरी को गांव में बच्चों का विवाद हुआ था। बीच बचाव करने पर बदमाशों ने मृतक के पिता को पीटकर उनका पैर तोड़ दिया था। केस कराने पर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद बदमाश ने उसकी खन्नस में हत्याकांड को अंजाम दिया।

डीएसपी नुरुल हक़  ने बताया गिरफ्तार की निशानेदही पर शव बरामद हुआ। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।