• February 26, 2026 3:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 5 लाख के जेवर की चोरी, बरामदगी तो दूर जांच भी नहीं…

ByReporter Pranay Raj

Oct 11, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर शनिवार को दिन के उजाले में चोरों ने ताला तोड़ घर से 6 लाख के जेवर-नगदी की चोरी कर ली। घटना चालक राकेश कुमार के घर हुई। सूचना के तीन दिन बाद भी पुलिस जांच को नहीं पहुंची। न ही केस दर्ज किया गया।

पीड़ित ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर गए थे, बच्चे स्कूल। घर में ताला लगा था। शाम में लौटने पर ताला टूटा मिला। बदमाशों ने प्लंग के बॉक्स से 6 लाख के जेवर और 30 हजार नगदी की चोरी कर ली। उसी दिन उन्होंने थाना पहुंचकर केस का आवेदन दिया। सोमवार तक पुलिस न जांच को नहीं आई और न ही केस दर्ज किया।

थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि उनके संज्ञान में घटना नहीं आया है। जांचोपरांत केस दर्ज कर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।