• November 20, 2025 5:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग हादसे में 5 की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2025

राज – 9334160742

दीपनगर थाना पुलिस ने शनिवार को कंचनपुर गांव के गोइठवा नदी से एक अज्ञात 50 वर्षीया महिला का शव बरामद किया। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। घंटों प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सका। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि अंदेशा है कि दूसरे इलाके में महिला नदी में डूबीं। तेज बहाव में शव बहकर कंचनपुर पहुंच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है।
इसी तरह इसलामपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गढ़ी जलावर नदी में नहाने के दौरान किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृतक तपू राम का 16 वर्षीय पुत्र बिट्‌टू कुमार है।
उधर, चंडी थाना क्षेत्र के करौटा-राजगीर टूरिस्ट वे पर जगतपुर गांव के पास शुक्रवार की सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया था। जख्मी धरमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसी तरह करायपरसुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव में शौच के दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरे अधेड़ की डूबकर मौत हो गई। मृतक स्व. फन्नू राम के 50 वर्षीय पुत्र कमलेश राम हैं। वहीं, राजगीर रेल थाना पुलिस ने पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया। संबंधित थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया।