राज – 9334160742
रहुई थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से पितौंजिया गांव में सिमरन भट्ठा के समीप छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते पांच बदमाशों को हथियार-कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एक बदमाश 25 हजार का इनामी है। बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, चार कारतूस, एक मैगजीन व चार मोबाइल बरामद हुआ।
गिरफ्तार बदमाशों में अस्थावां थाना क्षेत्र के नोवामा गांव निवासी 25 हजार का इनामी राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो, नीतीश कुमार उर्फ कारू उर्फ सिरा, रहुई के पुनहा निवासी राजेश कुमार उर्फ कारू, पितौंजिया निवासी सोनू कुमार और बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ मंगल शामिल है।
सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि एसटीएफ के सहयोग से रहुई पुलिस छापेमारी की। सभी बदमाश बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा था। राजीव 25 हजार का इनामी है। बदमाशों के पास से पिस्टल, कट्टा, मैगजीन व मोबाइल बरामद हुआ। सभी बड़े अपराध की योजना बना रहे थे। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष ललित विजय, दारोगा सौरभ कुमार, संतोष कुमार सुमन, उपेंद्र कुमार राम, जमादार सन्नी कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, जावेद अख्तर समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

