• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: राजगीर-इसलामपुर से 454 लोगों ने भरा पर्चा…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

आशीष और राजा – 7903735887 

राजगीर-इसलामपुर प्रखंड में नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों की खासी भीड़ उमड़ी। इसलामपुर से 337 व राजगीर से 117 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इसलामपुर से इन्होंने भरा पर्चा

इसलामपुर प्रखंड से मुखिया के लिए 22 में 11 पुरुष व 11 महिला, पंच के लिए 79 में 36 पुरुष व 43 महिला शामिल हैं।मुखिया के लिए नामांकन कराने वालों में सूढी पंचायत से मो तबरेज आलम, बेले से शर्मीला देवी, बरदाहा से विजेंद्र प्रसाद, इचहोस से महेश प्रसाद सिंह, रानीपुर से रिंकू देवी,

पंचायत समिति के लिए धोपडीहा पंचायत से गुड़िया कुमारी, मोहनचक बबीता देवी, रानीपुर पंचायत से जागरूक राम, वार्ड सदस्य के लिए ढेकबा पंचायत से रिभा देवी, रानीपुर पंचायत से सरपंच के लिए शम्भू रविदास के अलावे अन्य शामिल हैं।

सभी कर रहे जीत का दावा

पर्चा दाखिल करने बाद समर्थकों ने अपने-अपने भावी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। सभी प्रत्याशी विकास के नाम पर जीत का दावा कर रहे हैं।