• June 6, 2025 9:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिलेभर में 40 लाख मास्क का किया जाएगा वितरण ….

May 3, 2021

राज  – 7903735887 
ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय ने सोमवार को मास्क प्रोडक्शन और वितरण को लेकर संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों,  डीपीएम व बीपीएम जीविका के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान संबन्धित पदाधिकारियों को ससमय मास्क प्रोडक्शन और वितरण के लिए कई आवश्यक आदेश दिए गए।

बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मास्क वितरण का लक्ष्य 40 लाख निर्धारित किया गया है। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रत्येक परिवार के बीच छह-छह मास्क का वितरण किया जा रहा है। अब तक 37 हजार 818 मास्क का वितरण किया जा चुका है। इसमें अकेले अस्थावां प्रखंड में 12 हजार 880 मास्क का वितरण हुआ है। जीविका के डीपीएम ने बताया कि प्राप्त डिमांड के तहत अब तक 102915 मास्क विभिन्न प्रखंडों को उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें सिर्फ हिलसा प्रखण्ड में अब तक 21,000 मास्क उपलब्ध कराया जा चुका है। जबकि, हिलसा में सिर्फ 2500 मास्क का वितरण किया गया है। सभी बीपीआरओ को मास्क वितरण मे तेजी लाने और जीविका से प्राप्त मास्क की संख्या व वितरित मास्क की संख्या को प्रतिदिन गूगल डॉक मे प्रविष्टि का आदेश दिया है।

मास्क का वितरण संबन्धित पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायकों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। डीपीआरओ ने मास्क प्राप्तकर्ता से संबन्धित जानकारी की प्रविष्टि वितरण पंजी मे करने की हिदायत दी। इससे मास्क वितरण में पारदर्शिता हो। साथ ही, लोगों को मास्क के उपयोग के प्रति जागरूक भी करें। कुछ बीपीआरओ ने कहा कि जीविका द्वारा मास्क उपलब्ध नहीं कराया गया है। सभी जीविका बीपीएम को कहा गया कि प्रखंडों से प्राप्त डिमांड के तहत मास्क प्रोडक्शन में तेजी लाएं । ताकि, पंचायतों के सभी परिवारों को ससमय मास्क उपलब्ध कराया जा सके।
डीपीआरओ ने अधिक से अधिक जीविका दीदियों को मास्क निर्माण कार्य मे शामिल करने का निदेश दिया। क्योकि यह उनके आत्मनिर्भर बनने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, उत्पादन केंद्रों पर सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन की पर्याप्त सुविधा भी किया जाए। उत्पादन केंद्रों को सहूलियत के अनुसार प्रखण्ड/पंचायत से सम्बध करते हुए मास्क उपलब्धता, वितरण एवं गुणवता का अनुश्रवण प्रखंड स्तरीय टीम द्वारा निरंतर कराया जाए।