• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 4 मौत के गम में राजगीर बंद, आगजनी कर प्रदर्शन…

ByReporter Pranay Raj

Jul 23, 2021

आशीष – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र में जरा देवी मंदिर के पास गुरुवार को बस की टक्कर से एक बाइक पर सवार 4 दोस्तों की जान चली गई थी। घटना के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। चार युवकों की जान जाने से इलाके का माहौल गमगीन हो गया। व्यवसायी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को राजगीर बाजार बंद रहा।

मुआवजा व चालक-संचालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशितों ने गिरियक मार्ग पर आगजनी करते हुए जाम लगाकर हंगामा किया। सड़क जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा मौके पर आ गए। अधिकारियों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत चारों परिवार को 20-20 हजार रुपए का चेक उपलब्ध कराया।
थानाध्यक्ष ने परिवार को बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आपदा के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। करीब घंटे भर बाद मार्ग से जाम हटा। पुलिस ने मौके से फरार हुए बस को जब्त कर लिया।

बस टक्कर से घटना

नई बाइक पर सवार चारों दोस्त घूमने निकले थे। उसी दौरान गया कि ओर से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में चार दोस्तों की जान चली गई।