राज – 7903735887
शहर के अस्पताल चौक के समीप चार खाकीधारी की बहादुरी देखने को मिली। पुलिस कर्मियों ने साइकिल सवार किशोर की लात-घूंसे और डंडे से पिटाई कर दी। कुछ तमाशबीनों ने घटना का वीडियो बना, उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद नालंदा पुलिस की किरकिरी होने लगी।
किशोर की पिटाई मामले में वरीय अधिकारी का बयान भी हैरान करने वाला आया। बताया गया कि किशोर पुलिस कर्मियों का गिरेबां पकड़ लिया था। इस कारण उसकी पिटाई हुई। नशामुक्ति दिवस के मौके पर श्रमकल्याण केंद्र से प्रभात फेरी निकलने वाली थी। इस कारण सड़क पर दर्जनों वर्दीधारी मौजूद थे। ऐसे में भला एक किशोर कैसे गिरेबां पकड़ने का दुस्साहस कर सकता है। अगर दुस्साहस भी किया तो उसका वीडियो क्यों नहीं वायरल हुआ।
किशोर का कसूर इतना था कि वह वनवे रुट में साइकिल लेकर चला गया था। रुट की जानकारी उसे नहीं थी। जिसके बाद उस पर लात-घूंसे और डंडे की बरसात की गई। वायरल वीडियो देख नागरिक घटना को शर्मनाक बता रहे हैं। पिटाई करने वाले कर्मी बिहार थाना के हॉक जवान बताए जा रहे हैं।
सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि वीडियो की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर ने पुलिस कर्मियों का गिरेबां पकड़ लिया था। जिसके बाद उसे पीटा गया। पीटना गलत है। वीडियो से कर्मियों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी।