• June 6, 2025 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएसपी के एक्शन से बची फिरौती के लिए अपहृत 4 की जान, जानें घटना…

Aug 29, 2021

राज – 7903735887 

सदर डीएसपी के एक्शन से फिरौती के लिए अपहृत चार युवकों की जान बच गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ताबतोड़ छापेमारी करने लगी। जिससे घबराकर बदमाशों ने अपहृतों को सकुशल रिहा कर दिया। मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी निवासी इंद्रमणि कुमार, भोला कुमार, अभिषेक कुमार और राजा कुमार बिहारशरीफ में मार्केटिंग कर, कार पर सवार हो लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट करते हुए सभी का कार उन्हंे अगवा कर लिया। अपहरण के बाद बदमाश युवकों के मोबाइल से उनके परिजन को फोन कर 5-5 लाख रुपया फिरौती मांग रहे थे। सूचना के बाद डीएसपी ने त्वरित कार्रवाई की।

डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मानपुर निवासी 4 युवक जन्मदिन की पार्टी के लिए 26 अगस्त को मार्केटिंग करने बिहारशरीफ आए थे। ऑल्टो में सवार हो रात में सभी गांव लौट रहे थे। उसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने उनकी कार रूकवा कर, मारपीट करते हुए लूटपाट की। लूटपाट के बाद कार समेत चारों का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद परिवार से पांच-पांच लाख फिरौती मांगी गई। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस दबिश से घबराकर बदमाशों ने अपहृतों को रिहा कर दिया। कार भी रहुई से लावारिस हालत में बरामद कर ली गई। पीड़ित के बयान पर अज्ञात बदमाशों पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में मानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, डीआईयू दारोगा चंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।