• November 20, 2025 7:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात रिटायर्ड शिक्षिका व डॉक्टर के घर 30 लाख की चोरी….

ByReporter Pranay Raj

Mar 11, 2022

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सक्रिय बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षिका व वेटनरी डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। अगली सुबह चोरी का पता चला। ग्रामीणों से सूचना पाकर दोनों परिवार लौट आएं। नगदी, सोने-चांदी के जेवर की चोरी दोनों घर से की गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पटना से डॉग स्क्वायड को बुलाकर गांव में दौड़ाया गया।

पहली घटना मोहनचक निवासी रिटायर्ड शिक्षिका शिव कुमारी देवी के घर हुई। ताला तोड़ चोर दाखिल हुआ। एक स्टोरवेल को उठाकर बदमाश खेत की ओर ले गए। जहां उसे तोड़ उससे नगदी-जेवर निकाला। सुबह में टूटा स्टोरवेल बरामद हुआ। रिटायर्ड महिला के पुत्र रजनीश कुमार आजाद जमुई के सिकंदरा स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक है।
बदमाश प्रबंधक की पत्नी, मां, भाभी और भगिनी का जेवर ले गया। जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा दस हजार नगदी की चोरी हुई।

इसी तरह पशु चिकित्सक प्रेम कुमार उर्फ शितपाल के घर में घटना हुई। यहां से डेढ़ लाख नगदी और दो लाख के जेवर पर बदमाशों ने हाथ साफ किया। चिकित्सक दो सालों से गांव में मकान बनाकर रह रहे थे। गृहस्वामी परिवार के साथ पटना जिला स्थित गौरीचक गांव स्थित ससुराल गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोड़ घटना को अंजाम दिया।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की टोह लेने के लिए पटना से डॉग स्क्वायड बुलाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।