• February 24, 2026 10:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक के साथ 3  लूटेरा गिरफ्तार, जाने अपराध 

ByReporter Pranay Raj

Jan 10, 2024

सूरज – 7903735887 

हिलसा पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुमीत कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मंगलवार को थरथरी थाना क्षेत्र के अतवलचक गांव के रविशंकर कुमार व अस्थावां थाना क्षेत्र के रजवां गांव के मनीष कुमार को एक बाइक के साथ पकड़ा गया था। उनकी निशानदेही पर अतबलचक गांव के प्रदुम्न कुमार के घर से एक ओर बाइक बरामद की गयी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष गुलाम सरवर , वीरेन्द्र चौधरी, शोएब अख्तर, रजनीश कुमार, दशरथ ओझा आदि शामिल थे।