• November 20, 2025 6:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस चौकसी पर सवाल, दिन दहाड़े सड़क पर 3 लाख की लूट…

ByReporter Pranay Raj

Jun 17, 2023

राज – 7903735887 

शहरी इलाके में सक्रिय बदमाश हर दिन आपराधिक घटना को अंजाम दे पुलिस चौकसी पर सवाल उठा रहे हैं। शनिवार को बदमाशों ने नगद थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में बुजुर्ग दंपती से 3.3 लाख की लूट कर ली। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित भैंसासुर निवासी 78 वर्षीय अर्जुन प्रसाद हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

बुजुर्ग ने बताया कि वह पत्नी के साथ गढ़पर स्थित इंडियन बैंक से रुपए की निकासी कर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अजाम दिया। बैग में 3.3 लाख नगदी के अलावा मोबाइल और दो पासबुक था। प्रभारी थानाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की तस्वीर कैद है।