• November 20, 2025 7:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गांव की घेराबंदी कर 23 की गिरफ्तारी, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2021

सौरभ – 7903735887 

कतरीसराय थाना पुलिस ने दरवेशपुरा गांव की घेराबंदी कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।बीते सोमवार को बदमाशों ने चाचा-भतीजा को गोली मार दी थी। घटना के बाद एक बदमाश को भीड़ पकड़, उसकी पिटाई कर रही थी। बदमाश को मॉब लिंचिंग से बचाने पर उग्र भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी थी। जिसमें इंस्पेक्टर समेत 19 पुलिस कर्मी जख्मी हुए। इसके अलावा पांच गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले में 20 नामजद व 150 को आरोपित किया था।

थानाध्यक्ष शरद कुमार 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो विकलांग है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।