• June 6, 2025 9:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिनदहाड़े प्रधानाध्यापक से 2.80 लाख की लूट…

Jun 24, 2021

सूरज – 7903735887 

पुलिस चौकसी को धत्ता बताते हुए सक्रिय बदमाश इन दिनों ताबतोड़ आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मीना बाजार में गुरुवार को हुई। जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रधानाध्यापक से 2.80 लाख रुपया लूट लिया।

पीड़ित दामोदरपुर गांव निवासी शिक्षक सूर्यवंश मणि प्रसाद बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपया निकाल, घर लौट रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। शिक्षक नौगढ़ मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। दिन के उजाले में हुई घटना से नागरिक पुलिस मुस्तैदी पर सवाल उठा रहे हैं।

शिक्षक ने बताया कि एसबीआई शाखा से रुपया निकाल वह ऑटो पर सवार हो गांव लौट रहे थे। रास्ते में वह चाय पीने के लिए रुके। उसी दौरान घटना हुई।
थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाश पकड़े जायेंगे।