• June 6, 2025 11:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश बेलगाम, सरकारी कर्मी के घर से 16 लाख के जेवर की चोरी…

Jun 22, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र में बदमाश लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना एसडीओ कार्यालय के क्लर्क दीपक कुमार पटेल के घर सुंदरगढ़ में हुई। बदमाशों ने घर से 16 लाख के जेवर और 35 हजार नगदी की चोरी कर ली। कर्मी परिवार समेत ससुर के श्रार्द्ध कर्म में शामिल होने नवादा गए थे। जहां से मंगलवार की सुबह लौटने पर घटना का पता चला। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घटना की सूचना के बाद डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। 48 घंटे में यह इलाके में तीसरी चोरी है। किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

पीड़ित ने बताया कि वह श्रार्द्ध कर्म में शामिल हाेने परिवार समेत नवादा चले गए थे। घर में ताला लगा था। सुबह वह लौटकर आएं। मुख्य गेट का ताला खोलने पर चोरी का पता चला। बदमाश कमरे का ताला तोड़ 35 हजार नगदी और जेवर ले गए। चोरी गए जेवर की अनुमानित कीमत 16 लाख से अधिक है।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद वह सुरक्षा बलों के साथ जांच के लिए सुंदरगढ़ गए थे। जल्द ही पुलिस घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर, उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।