• November 20, 2025 7:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेलकर्मी के घर 13 लाख की चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2021

आशीष – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक मोहल्ला में सक्रिय बदमाशों ने रविवार की रात खिड़की तोड़ रेलकर्मी के घर से 13 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। रेलकर्मी की मां मायके गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह ग्रामीणों ने टूटी खिड़की देखी तो घटना का पता चला।
बदमाश सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान ले गए। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस चोरी की जांच में जुट गई।

पीड़िता ललिता देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र रेलवे में काम करते हैं। छठ पूजा पर वह घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। सुबह में मोहल्ले वासियों ने खिड़की टूटे होने की सूचना दी। जिसके बाद वह लौट आईं। कमरे का ताला टूटा था। बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़ा, लैपटॉप, कम्प्यूटर समेत अन्य सामानों की चोर की। जिसकी अनुमानित कीमत तेरह लाख से अधिक है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इलाके का फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।