राज- 7903735887
सोहसराय थाना इलाके के मगध कॉलोनी में शुक्रवार की रात बदमाशों ताला काटकर दो घरों से 12 लाख की संपत्ति चोरी कर पुलिस चौकसी पर सवाल उठा दिया है।
पहली घटना सोनू राज पासवान के घर घटी है। पीड़ित ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने अपनी बुआ के घर जहानाबाद जिला के उत्तरशेरथू गांव गया हुआ था। शनिवार की सुबह पड़ोसी ने ताला टूटे होने पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह लौट आएं। कमरे में सामान बिखरा था। चोरों ने स्टोरवेल-बक्सा तोड़कर 3.25 लाख नगदी और सात लाख के सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली थी। तीन ताला काट बदमाश दाखिल हुआ। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित के पिता सीआरपीएफ के मेजर थे। 2017 में उनका निधन हो गया था।
इसी तरह दूसरी घटना संजय कुमार के किराएदार भूषण साव के कमरे में हुई। यहां भी ताला काटकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की साली रूबी देवी ने बताया कि उसकी बहन पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए पटना गई हुई थी। इसी बीच यह घटना घटी। शहर के घनी आबादी में हुए चोरी की घटना से नागरिक पुलिस चौकसी पर सवाल उठा रहे हैं।
सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गृहस्वामी द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।