• February 25, 2026 5:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वी. एम. क्लासेज गढ़पर के 11 छात्रों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में फहराया परचम

ByReporter Pranay Raj

Dec 25, 2025

राज – 9334160742 

बिहारशरीफ शहर के गढ़पर स्थित वी. एम. क्लासेज ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के 11 छात्रों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है।

गुरुवार को वी. एम. क्लासेज परिसर में सफल छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि वी. एम. क्लासेज में छात्रों को लक्ष्य-आधारित एवं अनुशासित शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि यहां हर वर्ष नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आर.के. मिशन और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं में छात्र लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष भी 11 छात्रों का चयन इसी निरंतर प्रयास का परिणाम है। संस्थान में छात्रों की तैयारी सुनियोजित पाठ्यक्रम, विषयवार विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्यापन, नियमित टेस्ट, साप्ताहिक मूल्यांकन, संदेह-निवारण कक्षाएं और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान के साथ कराई जाती है। साथ ही, छात्रों को समय प्रबंधन, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप अभ्यास कराया जाता है, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों में रिशु कुमार, ऋषु राज, रोहित कुमार, शिवाय प्रकाश, स्वयं कुमार, वैभव कुमार, एस. प्रदीप, आनंद रंजन, अरुणोदय सागर, आर्यन राज और आर्यन शेखर शामिल हैं।

इस मौके पर प्राचार्य भारत गोपाल पांडे,विकास कुमार, रॉकी रोशन, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, कुश कुमार और निवास कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।