• November 20, 2025 7:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व मुखिया के घर हो गई 10 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 21, 2022

सूरज – 7903735887 

वेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में बदमाशों ने रविवार की रात पूर्व मुखिया शिवमोहन संह के घर वेंटिलेटर तोड़ दस लाख की संपत्ति चाेरी कर ली। गृहस्वामी पटना गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया गया। सोमवार की दोपहर लौटने पर खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुट गई।
गृहस्वामी ने बताया कि शनिवार को वह परिवार के साथ पटना गएथे। लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। वेंटिलेटर टूटा था। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने दरवाजा खोला। स्टोरवेल खुला था। उससे आठ लाख का जेवर और दो लाख नगदी गायब था। बेड के नीचे रखी चाबी से बदमाशों ने स्टोरवेल खोल घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नजदीकी पर घटना का संदेह हो रहा है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।