• June 18, 2025 12:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन गिरफ्तार: 1.32 करोड़ नगदी व 5 किलो सोना लूट में था शामिल…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2024

राज – 9334160742 

तेलमर थाना पुलिस ने गोली मारकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों पर अलग-अलग जिले के अलावा झारखंड में भी केस दर्ज है। कोडरमा में बदमाशों ने 1.32 करोड़ नगदी व पांच किलोग्राम सोना लूट की घटना को अंजाम दिया था।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनिमपुर गांव निवासी भूषण यादव अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से कल्याण बिगहा के बराह गांव जा रहे थे। उसी दौरान दौरान दोपहर में तेलमर के सोराडीह मोड़ के पास बदमाशों ने एक सवार को गोली मार भूषण यादव से एक लाख रुपया लूट लिया था। घटना को अंजाम दे तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गया था। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस बदमाशों तक पहुंची। तीनों अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर है। कोडरमा में 1.32 करोड़ नगदी व 5 किलोग्राम सोना लूट में बदमाश शामिल था।
गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी पूर्व में कई बार गंभीर आपराधिक कांडों में जेल जा चुके है। इनमें से दो अपराधकर्मी आजद कुमार उर्फ अजदिया तथा और विक्कु कुमार पटना जिला के दानापुर, पंडारक, शाहजहाँपुर, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़ और खुशरूपुर के अलावा झारखंड के कोडरमा जिला के मार्ग डकैती और लूट के कांडों में आरोपित है।